वैसे तो देवास शहर मध्यप्रदेश के दिल में स्तिथ है लेकिन यहां की यातायात व्यवस्था का कोई भी सानी नहीं है राजनीतक दबाव कहे या कुछ ओर देवास में आपको पूरी आजादी है चाहे जहाँ से घुस जाओ
कभी यातायात संकेतक खराब कभी कोई ड्यूटी पर नहीं है
पहले एक मात्र ट्राफीक सूबेदार पुरे शहर क़ो कंट्रोल कर लेता था अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,डी एस पी,सहित दो दो ट्राफीक निरीक्षक है लेकिन जिले में अधिकारियो की तैनाती तो हो गयीं लेकिन मैदानी अमला आज भी पुराना है आज जरूरत है मैदानी अमले की साथ ही शहर में व्यवस्था सुधारने की आने वाले समय में बढ़ा पर्व सिंहस्थ आने वाला है जिसके लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है नहीं तो काफ़ी परेशानी होंगी कहीं देवास शहर बंधक न बन जाये।
सुबह 9 से रात 9 बजे तक नो-एंट्री, पर '100 रुपए की पर्ची' पर शहर में बेरोकटोक घुस रहीं लंबी दूरी की बसें
देवास
शहर के मुख्य बस स्टैंड पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध वसूली और अतिक्रमण का खेल चल रहा है। शहर में सुबह 9 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों और लंबी दूरी की बसों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद, 40 से 50 लंबी दूरी की बसें रसूलपुर बायपास से सीधे शहर के भीतर होकर बस स्टैंड पहुंच रही हैं।
एक बस कर्मचारी के मुताबिक, नो-एंट्री में बस को स्टैंड तक लाने के लिए एजेंट को प्रति चक्कर 100 रुपए (मासिक करीब 3500 रुपए) चुकाने पड़ते हैं। दूसरी ओर, स्टैंड परिसर में हाथ ठेले, ऑटो, टैक्सी और लोडिंग वाहनों के बेतरतीब कब्जे से रोजाना गुजरने वाले 15 से 20 हजार यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लगी है।
बस स्टैंड पर ऐसे खड़ी रहती बसें और आती-जाती रहती हैं मध्यप्रदेश राज्य परिवहन खत्म होने के बाद कुछ लोगो ने प्राइम रूट की गाड़ी बता कर अपनी गाड़ियां चलानी शुरू कर दी जबकि उपनगरीय सेवा भी पहले से चलती थी
लोगो ने अपनी बसों क़ो ठेको पर देकर अपनी जवाबदारी से पल्ला झाड लिया
पुलिस उपनगरीय सेवा वालों क़ो समझे उपनगरीय सेवा अलग देवास इंदौर की व्यवस्था है इनका प्राइम रूट वालों से लेना देना नहीं है ये तो अपनी अपनी बसो का संचालन कर देवास की जनता की सेवा व अपना व स्टॉफ का पालन पोषण कर रहें है व निर्धारित समय पर अपने फेरे लगा रहें है
बस चालकों के लिए चुनौती :- बस चालक नंदू और अशोक सिंह के अनुसार, परिसर के भीतर ठेले, बाइक और लोडिंग वाहन खड़े रहने से बस मोड़ने तक की जगह नहीं बचती। धक्का-मुक्की का डर बना रहता है। वाहन जाम या हादसे का डर बना रहता है।
300 से अधिक बसो का संचालन होता है ओर बीच फंसे ठेलेवाले बताया जा रहा है की पुरे बस स्टेण्ड क्षेत्र से मासिक उगाही की जाती है जिस किसी क़ो भी यहां पर धंधा करना है वह शुल्क देता है स्टैंड से प्रतिदिन करीब 300 बसों का संचालन होता है, जिनमें से प्राइम रूट ओर उपनगरीय बसे शामिल है पहले कुल 6 बस थी जोकि 36 हो गयीं थी,साथ ही 20बसें उपनगरीय की है अकेले इंदौर रूट की हैं जो हर पांच मिनट में मिलती हैं। इस कारण से बसों में रेसिंग,ओवरलोडिंग,व एक्सीडेंट की घटनाओं में वृद्धि हुईं है इसके अलावा सागर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और खरगोन सहित दर्जनभर शहरों की बसें भी यहां से चलती हैं।
पुलिस कोज़ब तक शिकायत ना मिले तबतक कार्यवाही नहीं ओर नगर पालिका निगम जो की एक स्वायत्त संस्था है उसको अपने कर्णधारों के आदेश का इंतजार
पूर्व में एक बार बस स्टेण्ड पर विवाद होने पर तत्कालीन कोतवाली थाना प्रभारी ने ऐसी कड़क कार्यवाही की थी महीनो तक बस स्टेण्ड पर कोई विवाद व अतिक्रमण नहीं हुआ था ऐसी ही सख्त कार्यवाही की आवश्यकता है देवास शहर के ट्राफीक क़ो सुधारने की।
अतिक्रमण हटाना नगर निगम का काम है। एंट्री को लेकर अब तक किसी बस संचालक या एजेंट ने शिकायत नहीं की है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
शिवप्रसाद चौरसिया, टीआई, कोतवाली
- समय-समय पर कार्रवाई की जाती है और अब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलने पर फिर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
हरेंद्रसिंह ठाकुर, स्वास्थ्य निरीक्षक, निगम


