Type Here to Get Search Results !

जिला जेल मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंतीमहोत्सव

 अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव : जिला जेल देवास में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन


देवास, 01 दिसंबर 2025


माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला जेल देवास में आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री दिनेश नरगावे, केन्द्रीय जेल अधीक्षक, जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि, भागवताचार्य एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी व बंदी भाईयों द्वारा श्रीमद भागवत गीता की पूजा अर्चना के साथ किया गया। र्थी विद्याभूषण प्रसाद, जेल अधीक्षक, जिला जेल देवास द्वारा मुख्य अतिथि एवं भागवताचार्य जी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।


महोत्सव के अंतर्गत भागवताचार्य श्री मनोज व्यास एवं उनकी टीम द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य उपदेश, भजन एवं संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे कैदियों सहित जेल प्रशासन एवं उपस्थित व्यक्तियों को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता की अनुभूति हुई।


मुख्य अतिथि श्री दिनेश नरगावे ने अपने संबोधन में कहा कि गीता का संदेश मानव जीवन को सही दिशा देने वाला है और ऐसे कार्यक्रम से कैदियों में नैतिक जागरूकता तथा आत्म-सुधार का मार्ग प्रशस्त होता है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह महसूस किया की स्कूल, कॉलेज की, जो युवा पिढ़ी है प्रदेश का, देश का भविष्य है और समाज को दिशा देगें उसके साथ-साथ जो जेल के अंदर ऐसे साथी है जो किसी न किसी कारण से जेल के अंदर आ गये है उनको भी इस ज्ञान गंगा का लाभ मिलना चाहिए उन्होने जो आदेश स्कूल व कॉलेजों के विधार्थीयों के लिए दिये थे उन्होंने वहीं जेल के बंदी भाईयों के लिए भी दिये थे तो आप सोच सकते है कि सरकार किस स्तर तक आपकी चिंता कर रही है जेल में बंद बंदी भाईयों को केदी न मानते हुए उन्हे एक विधार्थी के रूप में सरकार मानती है ताकि जेल में आने के बाद बंदी में नकारात्मकता का संचार न होकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो और जब वह जेल से बाहर जाए तो समाज में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हुए समाज की मुख्य धारा में अपना जीवन यापन कर सकें। जिला जेल प्रशासन द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की।


जेल अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम जेल बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होते हैं।


मंच का संचालन श्रीमती वैशाली भारद्वाज, फार्मासिस्ट के द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से तथा श्री अनिल दुबे, जेल उपअधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।