Type Here to Get Search Results !

घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आदतन चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आदतन चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद



देवास - कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संत विनोबा नगर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


13 नवंबर की रात करीब 10 बजे, अंजू मालवीय के घर से अज्ञात चोर चांदी का सामान और 3-4 मोबाइल चुरा ले गए थे। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।



पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए। पहचान के बाद पुलिस ने दोनों को काली बस्ती से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ दादू पिता जसवंत सिंह चौहान, काली बस्ती देवास ओर अजय उर्फ तन्नू पिता हीरालाल चौहान, काली बस्ती देवास को पुलिस ने गिरफ्तार किया 


दोनों से चोरी किए गए मोबाइल और चांदी बरामद हुई है। दोनों पर पहले से मारपीट और जुए के प्रकरण दर्ज है।