Type Here to Get Search Results !

25 किलोवाट का सोर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया जिला पंचायत भवन पर

 जिला पंचायत भवन में सौर उर्जा संयंत्र स्थापित, सौर उर्जा से बिजली उत्पादन से शासकीय व्यय में होगी बचत 

--------

देवास, 05 अक्टूबर 2024/ जिला पंचायत कार्यालय देवास में भारत सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 25 किलो वाॅट का बाई फेशीयल सौर उर्जा संयंत्र स्थापित किया गया। उक्त संयंत्र का औपचारिक शुभारम्भ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।  अब जिला पंचायत देवास सौर उर्जा से अपनी स्वयं की बिजली उत्पादन कर शासकीय व्यय में बचत करेगा।