वन्य प्राणी सप्ताह के प्रथम दिवस को मानसून काल के पश्चात खिवनी अभ्यारण्य के प्रवेश द्वारों को पर्यटकों के लिए चालू किया गया।
तत्पश्चात समस्त अभ्यारण्य स्टाफ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय वन मंत्री जी के वन्यप्राणी सप्ताह के संदेश को पढ़ा गया तथा शासन की मंशाओं को मूर्त रूप देने हेतु संदेश के प्रचार प्रसार हेतु सभी स्टाफ को निर्देशित किया गया।




