माताजी टेकरी पर धात्री महिलाओं के लिए बनाया अमृतम शिशु स्तनपान कक्ष
देवास 05 अक्टूबर 2024/ देवास में नवरात्रि पर्व पर माताजी टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। माताजी टेकरी पर आने वाली धात्री महिलाओं को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए माँ चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति द्वारा रोपवे कार्यालय के समीप अमृतम शिशु स्तनपान कक्ष बनाया गया है।
