Type Here to Get Search Results !

इको टूरिज्म बोर्ड द्वारा वन मंडल देवास में अनुभूति कैंप किया आयोजित



 इको टूरिज्म बोर्ड द्वारा वन मंडल देवास में अनुभूति कैंप किया आयोजित


---------------


     देवास 11 जनवरी 2024/ वन मंडल देवास के दौलतपुर में इको टूरिज्म बोर्ड भोपाल के निर्देशन में वर्ष 2023-24 में अनुभूति कैंप में विद्यार्थियों को वन भ्रमण करवाया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एच एस मोहंता, विशेष अतिथि वन संरक्षक उज्जैन एमएस बघेल, वन मंडल अधिकारी देवास प्रदीप मिश्रा, जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह भाटी, वन समिति अध्यक्ष पार्दीखेड़ा लाखन सिंह उपस्थित थे।


     कार्यक्रम का शुभारम्‍भ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया। कार्यक्रम में अनुभूति कैंप लगाने के उद्देश्यों के बारे में बताया गया। देवास वन मंडल में पाए जाने वाले वृक्षो वन्यप्राणी एवं औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी गई तथा औषधीय पौधों के जीवन में होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया तथा कार्ड के द्वारा बच्चों को खेल-खेल में बाघों के बारे में बताया तथा चित्रण किया गया।


     विद्यार्थियों को कैंप में टोपी एवं टीशर्ट का वितरण किया गया, विद्यार्थियों को वन भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्पादन राजेंद्र सिंह सोलंकी वन परिक्षेत्र अधिकारी देवास देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले पौधों, वृक्षो औषधीय पौधों, वन्यप्राणीयो, पक्षियों के बारे में जानकारी दी।


     बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रखी गई, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराधना ठाकुर, द्वितीय स्थान रिया सेंधव, तृतीय स्थान कुमकुम सेंधव को मिला। सभी को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस बीच रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा गाने एवं कविता सुनाई गई अच्छी प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी सुमित प्रजापति को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


     कार्यक्रम के अंत में वनों की सुरक्षा के लिए शपथ ली गई। कार्यक्रम में आभार वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान ने माना।