------------
जल जीवन मिशन के कार्यो को मार्च 2024 तक पूर्ण करने के दिये निर्देश
-----------
देवास 11 जनवरी 2024/ विधानसभा क्षेत्र देवास के ग्रामों में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में जल जीवन मिशन के कार्य में 30 योजनाओं को मार्च 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये है। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने एवं अच्छे काम करने वाले ठेकेदार को सम्मानित करने को कहा गया।
बैठक में एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, देवास जनपद सीईओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
