Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत हेल्थ वर्कर्स का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

 देवास जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत हेल्थ वर्कर्स का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन




------------


     देवास 11 जनवरी 2024/ देवास जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत हेल्थ वर्कर्स का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण 10 एवं 11 जनवरी को आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में पावॅर पाइन्ट प्रिजेन्टेशन के माध्यम से सेक्शन अनुसार विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम टीकाकरण जिसमें गर्भवती महिलाओं और जन्म से बच्चों का नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्‍क टीकाकरण किया जा रहा है।


      प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थी एएनएम का पूर्व आंकलन सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी, टीकाकरण द्वारा रोग रोकथाम, वीपीडीएस की निगरानी, नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लानिंग, कोल्ड चेन और वैक्सीन कैरियर का प्रबंधन, स्किल इंजेक्शन एडमिनिस्ट्रेशन, माइक्रोप्लानिंग, कोल्ड चेन, सुरक्षित इंजेक्शन और अपशिष्ट निपटान, प्रतिरक्षण के बाद प्रतिकुल घटनाएं टीकाकरण सत्र का प्रबंधन रिकॉर्ड, रिपोर्ट और कार्य के लिए डेटा का उपयोग, मदर एंड चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम/रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ पोर्टल और अनमोल एप्लिकेशन टीकाकरण चक्र पर, कवरेज बढ़ाने के लिए समुदायों के साथ साझेदारी टीकाकरण की मांग पर ब्रिज प्रशिक्षण वीडियो जनरेशन एईएफआई, रिकॉर्डिंग-रिपोर्टिंग, बीएमडब्ल्यू प्रबंधन, आईपीसी आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।


      प्रशिक्षण में राज्य स्तर भोपाल से डॉ सौरभ पुरोहित, डॉ अभिषेक बछोटिया, डॉ सुनील तिवारी, श्री कमलसिंह डावर, श्रीमती सुनीता सक्सेना, श्रीमती सोनिया पीटर, श्रीमती सपना मीना, श्री आशुतोष मेहता, श्री संजय नागर, जिले के सभी ब्लाक के एएनएम और वैक्सीनेटर उपस्थित थे।