नेशनल लोक अदालत शनिवार को
संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि एक मुश्त जमा कराने पर मिलेगी सरचार्ज पर छूट
देवास। शनिवार 9 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत मे नगर निगम द्वारा करदाताओ के संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि एक मुश्त जमा कराने पर सरचार्ज मे नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी। आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि करदाताओ को अपने बकाया संपत्तिकर व जलकर की राशि एक मुश्त जमा कराने पर नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी। इस हेतु निगम कार्यालय के साथ ही न्यायालय परिसर व झोन कार्यालयो माताजी पेढी के सामने स्थित सयाजी द्वार, ईटावा बस स्टेण्ड उज्जैन रोड पर संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा कराये जाने हेतु अतिरिक्त काउंटर लगाये गये है। निगम व झोन कार्यालयो मे करो को जमा कराने का समय सुबह 10.30 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा न्यायालय परिसर मे सुबह 10.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक रहेगा। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने सभी करदाताओ से अपील की है कि वे अपने बकाया करो की राशि एक मुश्त जमा कर दी जा रही छूट का लाभ भी लें तथा अपने करो को जमा कर शहरहित मे किये जाने वाले विकास कार्यो मे सहभागी बनें।
