Type Here to Get Search Results !

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देवास जिले के लिए नियुक्त रोल ऑब्जर्वर श्री शोभित जैन ने जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी की बैठक ली

 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देवास जिले के लिए नियुक्त रोल ऑब्जर्वर श्री शोभित जैन ने जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी की बैठक ली



------------ 

फोटो निर्वाचक नामावली के कार्य में तेजी लाए तथा नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े- रोल ऑब्जर्वर श्री जैन

--------- 

जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण का कार्य लगातार जारी, स्वीप अभियान की गतिविधियां की जा रही है आयोजित -कलेक्टर श्री गुप्ता

------------   

सभी मतदान केंद्र एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे- पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय 

----------

       देवास, 08 सितम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देवास जिले के नियुक्त रोल ऑब्जर्वर श्री शोभित जैन आईएएस ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी की बैठक ली। बैठक में हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम श्री बिहारी सिंह, कांग्रेस से श्री मनोज राजानी, भाजपा से श्री ओम जोशी, कांग्रेस से डॉ. मंसूर शेख, भाजपा से श्री आर. मल्होत्रा, एआरओ हाटपीपल्या सुश्री संगीता गोलिया, एआरओ देवास सुश्री सपना शर्मा सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, उपस्थित थे। बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं के एआरओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में रोल ऑब्जर्वर श्री शोभित जैन आईएएस ने कहा कि ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। इस कार्य में और तेजी लाए तथा नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 जारी है। इसके अंतर्गत दावा-आपत्ति के लिए जिले के नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 11 सितंबर तक आवेदन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई है या फिर अन्य किसी स्थान पर अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा लिया है उनका नाम परीक्षण करके हटाएं। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि जिले में भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 लगातार जारी है, जो कि 11 सितंबर तक रहेगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर संपर्क भी किया जा रहा है तथा मतदाता सूची में नवीन नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम मतदाता के मतदान के करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के अन्य स्थानों पर ईवीएम व वीवीपेट का प्रदर्शन किया जा रहा है तथा मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने बताया कि सभी मतदान केंद्र एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। निर्वाचन के दृष्टिगत चेकपोस्ट भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि संबंधित अन्य जानकारियां भी दी।