Type Here to Get Search Results !

दिण्डी यात्रा के दौरान सडको की स्वागत पश्चात निगम द्वारा तत्काल सफाई

 दिण्डी यात्रा के दौरान सडको की स्वागत पश्चात निगम द्वारा तत्काल सफाई



देवास। गुरूवार को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सिनियर राजबाडे से परम्परानुसार निकली दिण्डी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। जिसका का स्वागत जनप्रतिनिधियो व शहर के नागरिको द्वारा सिनियर राजबाडा, बडा बाजार, भेरूगढ चौराहा, शालिनी रोड, तुकोगंज रोड, नयापुरा, नाहर दरवाजा एवं विभिन्न स्थानो पर किया गया। आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशानुसार निगम की टीम द्वारा स्वागत के दौरान सडको पर हार—फूल पत्तियो का जो अनुपयोगी कचरे को तत्काल उठाया जाकर जुलुस मार्गो की सफाई मित्रो द्वारा सफाई कर सडक को साफ किया तथा अनुपयोगी कचरा ट्रेक्टर ट्राली मे तत्काल भरा जाकर उसे ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर पहुचाया गया।