Type Here to Get Search Results !

देवास में विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने एवं कन्नौद में विधायक श्री आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री युवा अन्न दूत योजना के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 देवास में विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने एवं कन्नौद में विधायक श्री आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री युवा अन्न दूत योजना के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना




--------------


देवास 04 अगस्त 2023/ विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने आज कलेक्टर कार्यालय परिसर से मुख्यमंत्री युवा अन्न दूत योजना अंतर्गत 04 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर खाद्यान्न परिवहन हेतु लोकार्पित किया। इस दौरान सभापति नगर निगम श्री रवि जैन, प्रतिनिधि महापौर श्री दुर्गेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।


इस प्रकार विधानसभा खातेगांव अंतर्गत अनुभाग कन्नौद में विधायक श्री आशीष शर्मा, श्री विजय यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कन्नौद श्री अभिषेक सिंह द्वारा प्रदाय केन्द्र कन्नौद से 02 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर खाद्यान्न परिवहन हेतु लोकार्पित किया गया।   


जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती वर्मा ने बताया कि ’’मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना’’ अंतर्गत प्रदाय केन्द्रों से उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का परिवहन हेतु बेरोजगार युवकों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाकर 7.5 मीट्रिक टन क्षमता के वाहन उपलब्ध कराये गये है। जिले के 17 सेक्टर के लिये 17 बेरोजगार युवकों का चयन कर 20 से 25 लाख राशि के वाहनों हेतु ऋण स्वीकृत किये गये है, जिसमें 17 ट्रक कुल राशि 03 करोड़ 65 लाख मूल्य के ऋण से लाभांवित किया गया है।  


     जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि अनुभाग देवास अंतर्गत 04 हितग्राहियों श्री ललित भाटी एवं श्री इन्दर मालवीय को टाटा कंपनी के 02 ट्रक मूल्य 48 लाख तथा श्री पंकज सोलंकी, श्री जोगेन्द्र सिसोदिया को आयशर कंपनी के 02 ट्रक मूल्य 42 लाख, तथा अनुभाग कन्नौद अंतर्गत 02 हितग्राहियों श्री देवेन्द्र नागर, श्री दिपेश पटवा को आयशर कंपनी के 02 ट्रक मूल्य 42 लाख इस प्रकार कुल 06 ट्रक मूल्य 01 करोड़ 32 लाख राशि से लाभांवित किया गया। अन्नदूत योजनांतर्गत लाभांवित हितग्राही सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत निःशुल्क बंटने वाले खाद्यान्न का परिवहन नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों से उचित मूल्य दुकानों तक करेंगे।