एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर श्री हरसिमरन सिंह बने उद्यमी, दूसरों को दे रहे हैं रोजगार
-----------
वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं
------------
देवास 04 अगस्त 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने वालों में देवास के श्री हरसिमरन सिंह ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। हितग्राही श्री सिंह को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा प्रदाय की गई। ऑनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर एक्सिस बैंक देवास में प्रेषित किया। बैंक द्वारा 29.2 लाख का ऋण प्लास्टिक बाल्टी, टब, गमले आदि मेन्युफेक्चरिंग के लिए स्वीकृत किया गया।
हितग्राही श्री हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम अमोना देवास में एस.एम इण्डस्ट्री संचालित की जा रही है। जिसमें उनके द्वारा प्लास्टिक ग्रेन्यूअल का कच्चे माल के रूप में उपयोग कर मशीनों द्वारा उसे प्लास्टिक प्रोडक्ट जैसे प्लास्टिक मग, प्लास्टिक बाल्टी, टब, गमले इत्यादि का निर्माण किया जा रहा हैं। वे बताते है कि उनके द्वारा संचालित फेक्ट्रीएस.एम इण्डस्ट्री में कुल 09 व्यक्तियों को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। एस.एम इण्डस्ट्री द्वारा अपना प्रोडक्ट देवास, इन्दौर सहित देश के अन्य जिलों में भी सप्लाई किया जा रहा है। हितग्राही ने बताते है कि उद्योग विभाग की योजना के माध्यम से एस.एम इण्डस्ट्री को 29.02 लाख का ऋण प्राप्त हुआ। एस.एम इण्डस्ट्री द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,देवास में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना अंतर्गत उद्योग विकास अनुदान हेतु आवेदन प्राप्त हुआ हैं। वे बताते हैं कि उनके 9 व्यक्तियों को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। कंपनी के माध्यम से उन्हें अच्छी आय हो रही है। इस सेवा इकाई के प्रांरभ होने एवं आत्मनिर्भर बनने से सुश्री शिल्पा खुश है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने से वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही है।

