Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर श्रीमती दक्षता पटेल रेडीमेड वस्त्र निर्माण एवं सिलाई सेन्टर का कर रही है संचालन



प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर श्रीमती दक्षता पटेल रेडीमेड वस्त्र निर्माण एवं सिलाई सेन्टर का कर रही है संचालन


--------------

आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रही है धन्यवाद


-------------


      देवास 17 अगस्‍त 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। श्रीमती दक्षता पटेल ने भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। योजना का लाभ मिलने एवं निर्माण इकाई प्रांरभ होने से श्रीमती दक्षता पटेल काफी प्रसन्न है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। आत्मनिर्भर बनने पर हितग्राही श्रीमती पटेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रही है।


      जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी श्रीमती दक्षता पटेल को दी गई। ऑनलाईन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर स्टैट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मोतीबंगला देवास में प्रेषित किया। स्टैट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मोतीबंगला देवास से 02 लाख रूपये का ऋण रेडीमेड वस्त्र निर्माण एवं सिलाई सेन्टर के लिए स्वीकृत किया गया। श्रीमती पटेल द्वारा दक्षता सिलाई सेन्टर के नाम से मेंढकी रोड देवास में इकाई संचालित हैं। श्रीमती दक्षता पटेल द्वारा इकाई का प्रांरभ कर 02 महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। योजना का लाभ मिलने एवं आत्मनिर्भर बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही है।