Type Here to Get Search Results !

नेहरू युवा केंद्र देवास ने ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत पूर्व सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

 नेहरू युवा केंद्र देवास ने ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत पूर्व सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस





-------------


      देवास, 17 अगस्‍त 2023/ स्वतंत्रता दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा सैनिकों के साथ ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत झंडावंदन और सैनिको का सम्मान किया गया। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक श्री अनिल जैन ने बताया कि जिले में ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आर्मी के रिटायर जवान दिनेश सिंह चौहान, रिटायर आर्मी के जवान कैप्टन एस. एस. रावत, कैप्टन रामबाबू पटेल, केप्टन राजेंद्र पटेल, सूबेदार सज्जन सिंह, सूबेदार गोविंद सिंह, हवलदार जगदीश चौधरी, ओम प्रकाश मोडिया, लाखन सिंह राजपूत, अरविंद तिवारी, एलकर सिंह देवड़ा, भारत जी पाटीदार, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, दिनेश सिंह चौहान एवं जितेंद्र सिंह राजपूत सहित जैन मिलन और पंचतत्व फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।