देवास जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आरबीएसके टीम कर रही है निःशुल्क जांच व उपचार
-------------
देवास 28 जुलाई 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि जिले में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.) चलाया जा रहा है। जिसमें जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क जांच व उपचार किया जा रहा है। जिला स्तर पर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए डी.ई.आई.सी केंद्र जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर में स्थिति है, जहां आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आर.बी.एस.के. टीम सदस्य डॉ. दिव्या दुबे और एएनएम श्रीमती रानी कुशवाह द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला करनाखेडी में समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हिमोग्लोबिन की जांच की गयी। मौसमी बिमारियों की जानकारी दी। संतुलित भोजन करने और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।

