Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में शासकीय स्कूल में नेत्र संक्रमण कंजक्टिवाइटिस (आई.फ्लू) से बचाव की दी जा रही है जानकारी

 देवास जिले में शासकीय स्कूल में नेत्र संक्रमण कंजक्टिवाइटिस (आई.फ्लू) से बचाव की दी जा रही है जानकारी


-------------


     देवास 28 जुलाई 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि वर्तमान माह में नेत्र संक्रमण कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू) तेजी से फैल रहा है, कंजक्टिवाइटिस आंखों में होने वाला एक तरह का संक्रमण है, जिसे आंख आना या पिंक आई भी कहते हैं। इसकी रोकथाम हेतु सावधानियां रखना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनवाडी और स्कूलों में जाकर नेत्र संक्रमण से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दे रहे है।


    शासकीय प्रथमिक, माध्यमिक और हायर सेकण्डरी स्कूल में सीएचओ गुलशन कारपेन्टर द्वारा जानकारी दी गई। नेत्र संक्रमण कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए सावधानियां के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। संक्रमण से बचाव के बारे में बताया कि अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोयें। संक्रमित व्यक्ति अपना टॉवल, तकिया, आई ड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुऐं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। स्विमिंग पूल तालाबों के प्रयोग से बचना है, कांटेक्स लेंस पहना बंद करें और अपने नेत्र चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फिर इसे शुरू करें। आँखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें। डॉक्टर के सलाह के बिना कोई भी ड्रॉप का उपयोग न करें। सामान्यतः ये मौसमी बिमारी है जो कि 5 से 7 दिन में ठीक हो जाती है।