देवास जिले में मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान में आयुष विभाग ने 30 हजार से अधिक नागरिकों को वितरित की प्रतिरोधक दवा की खुराक
-----------
गांवों में चौपाल लगाकर मलेरिया से बचने की दी जा रही है जानकारी
--------------
अगस्त माह में 11, 18 और 25 माह को चलाया जायेगा होम्योपैथिक प्रतिरोधक दवा वितरण का अभियान
------------
देवास 28 जुलाई 2023/ देवास जिले में आयुष विभाग मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर होम्योपैथिक प्रतिरोधक दवा मलेरिया ऑफ 200 वितरित कर रहा है। मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान में 30 हजार से अधिक नागरिकों को प्रतिरोधक दवा की खुराक वितरित की गई। गांवों में चौपाल लगाकर मलेरिया से बचने की जानकारी दी गई। आयुष विभाग जिले में अगस्त माह में होम्योपैथिक प्रतिरोधक दवा वितरण का अभियान चलायेगा। जिसमें अगस्त माह 11, 18 और 25 तारीख को अभियान आयोजित किया जाएगा।
मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में औषधि वितरण के लिये स्वास्थ्य कार्यकताओं की टीम तैयार की है। मलेरिया से जिले को बचाने के लिए आयुष विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। मजदूर बस्तियों में भी डोर टू डोर जागरूकता बढाई जा रही है। ग्रामों में चौपाल के तरीकों, स्वच्छ और स्वस्थ रहने के तरीके बताते हुए मलेरिया की रोग प्रतिरोधात्मक औषधि का गांव में वितरण कर औषधि की खुराक लेने की विधि बता रहे है।
