Type Here to Get Search Results !

सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल, चापड़ा में गरिमामय अलंकरण समारोह संपन्न

 देवास जिले के बागली विकास खण्ड के चापड़ा मे अलंकरण समारोह 







चापड़ा, 18 जुलाई 2026 (शनिवार)। सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल, चापड़ा में गरिमामय अलंकरण समारोह का आयोजन उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चापड़ा पुलिस चौकी प्रभारी श्री राकेश चौहान रहे। विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के बैंड दल द्वारा आकर्षक धुनों के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के निर्देशक फादर सोनी एंटनी एवं प्राचार्य सिस्टर अर्पिता ने उन्हें शॉल, पौधा एवं विद्यालय का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक, प्राचार्य, मुख्य अतिथि, विद्यालय के हेड बॉय हेड गर्ल तथा स्टाफ सचिव आदि उपस्थित रहे l


इस अवसर पर विद्यालय के हेड बॉय के रूप में दिव्यांश तंवर, हेड गर्ल के रूप में चहक शर्मा, डिप्टी हेड बॉय के रूप में अंशुमन पाटीदार तथा डिप्टी हेड गर्ल के रूप में हर्षिता  विश्वकर्मा को दायित्व प्रदान किया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 4थी एवं 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक नाटक ने उपस्थित अतिथियों की भरपूर सराहना प्राप्त की।


विद्यालय में लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से छात्र परिषद, विभिन्न हाउसों एवं क्लबों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। मार्स हाउस (रेड हाउस) के केप्टन कार्तिक राणा एवं वाइस कैप्टन संबोधी शर्मा,  अर्थ हाउस (ग्रीन हाउस) के कप्तान आदित्य व्यास एवं वाइस कैप्टन साक्षी पाटीदार,  जुपिटर हाउस (येलो हाउस) के कप्तान गौतम सोलंकी एवं वाइस कैप्टन दीपिका जायसवाल, तथा नेप्च्यून हाउस (ब्लू हाउस) के कप्तान धनश्री उदावत एवं वाइस कैप्टन राज चौहान निर्वाचित हुए।




इसी प्रकार क्लबों के अंतर्गत आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब के कप्तान वेदांश चौहान, कल्चरल क्लब की कप्तान वेदांशी तंवर, स्पोर्ट्स क्लब की कप्तान श्रेया चौधरी, लिटरेरी क्लब की कप्तान श्रद्धा सोरठ, साइंस क्लब की कप्तान अनुष्का चौधरी, टेक क्लब के कप्तान अंशुल पाटीदार तथा सनशाइन किड्स क्लब की कप्तान रावी नाहर निर्वाचित हुए l


प्राचार्य सिस्टर अर्पिता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का सफल संचालन वरदान यादव, धरा शर्मा, नुरैन  मंसूरी एवं गौरवी शर्मा द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने सभी अतिथियों,  एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा अलंकरण समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विद्यालय के स्टाफ सेक्रेटरी श्री यश पंचोली एवं श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले कक्षा ग्यारहवीं एवं कक्षा चौथी के विद्यार्थियों, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, सजावट में विशेष योगदान देने वाले विज्ञान क्लब एवं कला एवं शिल्प (Arts & Craft) क्लब के सदस्यों, प्रार्थना गीत एवं बधाई गीत की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले संगीत क्लब तथा समस्त गैरशैक्षणिक सहयोगी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।


विद्यालय प्रबंधन ने सभी के समर्पण, सहयोग, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं टीम भावना की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य के संयुक्त प्रयास, निष्ठा एवं सक्रिय सहभागिता के कारण यह समारोह अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं यादगार बन सका। प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी उत्साह, एकता और समर्पण के साथ विद्यालय की उन्नति एवं गौरव के लिए कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।