बच्चो को एनीमिया से मुक्त करने हेतु राजीव नगर अनवट पूरा आँगन वाड़ी मे स्नेह फार्मा व नाको के सौजन्य से हुईं कार्यशाला
July 09, 2026
एनीमिया मुक्त बने देश हमारा , राजीव नगर अनवट पूरा आंगनवाड़ी केंद्र पर सन फार्मा हेल्थ केयर सोसायटी तथा एडवांस इन्फोर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी (नाको ) ने अनिमियामुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूकता फैलाते हुवे एक साथ मिलकर क्षेत्र के कुपोषित बच्चों तथा किशोरी बालिकाओं व गर्भवती धात्री माताओं का बल्ड टेस्ट के माध्यम से हेपेटाइटिस B तथा C एवं एनीमिया की जांच की तथा बच्चों और महिलाओं को निःशुल्क आयरन सिरप वितरित किए कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ देवास दक्षिण श्री मति आकांक्षा जैन ने कुपोषित बच्चों की माताओं को अपने बच्चों के स्वस्थ के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी साथ ही सेक्टर प्रवेक्षक वंदना खरे ने कमजोर बच्चों को NRC में भर्ती करने की सलाह दी डॉक्टर नीरजा सुनवानी ने किशोरी बालिकाओं को खान पान पर ध्यान रखने तथा स्वच्छता के टिप्स दिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह बैस द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसव के तुरंत बाद स्तनपान करने के फायदे बताए तथा संस्थागत प्रसव की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री मान डॉक्टर हेमेन्द्र सिंह तथा डॉक्टर श्याम यादव व परियोजना अधिकारी श्री मति आकांक्षा जैन,साथ ही आंगनवाड़ी सहायिका सीमा मालवीय , नाको से सैयद तस्कीन अली , आशीष सोनी,मुकेश राठौड़ , इम्तियाज व छाया जी सन फार्मा हेल्थ केयर सोसायटी से डॉक्टर नीरजा सुनवानी ए एन एम मीनाक्षी सिंह व मनीषा योगी के साथ भारी संख्या में महिला पुरुष तथा बच्चे उपस्थित रहे

