भवानी सागर क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आरोपियों ने एक कार में भी तोड़-फोड़ की। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले में आरोपियों 6 नामजद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड्डु उर्फ शुभम पिता महेश नाथ उम्र 19 वर्ष गुरुवार रात घर पर भोजन कर रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गौतम नाथ उम्र 23 वर्ष का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि कुछ लोग उसे रोककर विवाद कर रहे हैं। इसके बाद लड्डू रात 1
बजे मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा, लेकिन इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया और गोलियां चल गई। जिसमें लड्डू की मौत हो गई। इधर गौतम नाथ को आरोपियों ने पैरों में दो गोली मार दी। जिससे वह
गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे इंदौर रेफर कर दिया। नाहर दरवाजा थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। लड्डू टेकरी क्षेत्र में नारियल-प्रसाद और फोटो की दुकान चलाता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उससे वसूली की मांग करते थे और पहले भी उसकी बाइक जला चुके
थे। वहीं पुलिस रिकार्ड के अनुसार मृतक और घायल पर भी आरोपियों के खिलाफ पहले मामले दर्ज रहे हैं। इस मामले में वरुण बाली सहित रितिक सिहोते, तुषार सिहोते, मट्टू सिहोते, राहुल शूटर, विपिन बाली सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें इंदौर सहित अन्य स्थानों पर रवाना की गई हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी वरुण शुक्रवार सुबह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुआ है। मृतक के भाई तै पीयूष ने आरोप लगाया कि घटना म के बाद कुछ लोग अस्पताल पहुंचे प्र और धमकी दी कि एक को मार वि दिया, दूसरे को भी देख लेंगे। परिजनों ने सुरक्षा की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी वरुण बाली ने करीब दो वर्ष पहले भी मृतक के घर पर मा जानलेवा हमला किया था और घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी थी। इस मामले में नाहर सि दरवाजा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं मृतक के भाई की जवाहर चौक स्थित फोटो-कैलेंडर दुकान से अवैध वसूली को लेकर भी कोतवाली थाने में वरुण बाली और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

