Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के चापड़ा के सेंट जॉन्स स्कूल में समर कैंप सीजन 2.0 “एक्सप्लोर 26” की तैयारी जोरों पर

 सेंट जॉन्स स्कूल में समर कैंप सीजन 2.0 “एक्सप्लोर 26” की तैयारी जोरों पर।








चापड़ा क्षेत्र के  विद्यालय सेंट जॉन्स हायर सेकेंडरी स्कूल, चापड़ा में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी समर कैंप सीजन 2.0 “एक्सप्लोर 26” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 06 अप्रैल 2026 को होगा तथा समापन 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

गर्मी के इन दिनों में विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों से हटकर अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में अपने कौशल को विकसित करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इस समर कैंप में डांस, म्यूजिक, आर्ट, स्काउट एंड गाइड, स्पोर्ट्स, स्पोकन इंग्लिश, एआई एवं मीडिया जैसी विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राएं अपनी रुचि अनुसार भाग ले सकेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों का दैनिक समय प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभिन्न गतिविधियों के प्रशिक्षण हेतु बाहर से विषय विशेषज्ञों की टीम भी आमंत्रित की गई है।

इसके अतिरिक्त, 20 अप्रैल के बाद विद्यालय में क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 14 वर्ष तक के बालक भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹2100, द्वितीय पुरस्कार₹ 1100 , तथा प्रवेश शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।

विशेष बात यह है कि इस समर कैंप में अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं।

विद्यालय के स्टाफ सेक्रेटरी मोहित गुप्ता के अनुसार, यह कार्यक्रम विद्यालय के संचालक फादर सोनी एंटनी की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है, जो कि विद्यालय में दूसरी बार आयोजित हो रहा है। वहीं विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अर्पिता ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।