लोकेशन देवास
ब्यूरो राजेश पाठक
देवास से एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीथमपुर निवासी अरुण सिंह की पुत्री सलोनी सिंह दिनांक 24/03/2026 को दोपहर लगभग 1 बजे सरिता सिंह तथा अन्य करीब 10 महिलाओं के साथ देवास के ओम साईं विहार स्थित एक मकान पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं हथियारों से लैस थीं।
आरोप है कि उक्त समूह ने मकान का ताला तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया। इसके बाद मकान मालिक धीरेंद्र सिंह और उनकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की गई व घटना के दौरान पीड़ित की माँ को भी इन लोगो ने बेरहमी से मारा इस घटना से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया है
क्या देवास शहर में अपनी पत्नी को बचाना अपराध है क्या एक माँ का अपने बच्चे व बहु को बचाने जाना अपराध है कोई बाहरी व्यक्ति अपने साथ महिलाओ के साथ आकर आपके घर पर कब्जा करें तो क्या आपके पास आत्मा रक्षा का अधिकार भी नहीं है
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।गौरतलब है की जिस धीरेन्द्र सिंह के व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गयीं है उनको मानद डाक्ट्रेट की उपाधि मिली है ओर वो सामाजिक कार्यकर्ता है
लेकिन बताया जा रहा है की पुलिस पर काफ़ी दबाव है जो पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रही है पीड़ित परिवार विगत दो वर्षो से पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को अपनी शिकायत की गईं थी किन्तु उस महिला व उसके परिजनों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गयीं थी जिसका परिणाम है की आज यह घटना घट गयीं सूत्रों के अनुसार इंदौर की रहने वाली एक विधायिका का व एक अन्य नगर मंत्री का दबाव देवास पुलिस पर है जिसके कारण महिला व उसका परिवार खुले आम दबँगई दिखा रहा है फ़िर भी पुलिस महिला व उसके परिजनों का पक्ष लें रही है पीड़ित के साथ उसकी पत्नी की उपस्थिति में गाली गलोच की गयीं थी
वहीं पर पीड़ित धीरेन्द्र के दोस्त शुभम का नाम भी जोड़ दिया गया है जबकि वो डायल 112 के साथ घटना स्थल पर पहुंचा था
ये वो ही महिला है जो खुद मुकदमा करती है लेकिन हाजिर नहीं होती पुलिस, न्यायालय, SDM कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं ओर अपने महिला होने का फायदा उठा रही है
कई सवाल उठते है
1,ज़ब तलाक हो चूका है तो घर पर कब्जा क्यों चाहती है
2,कोर्ट का आदेश कहाँ पर है उसे प्रस्तुत करें
3,मकान के दस्तावेज पेश करें
4,10 महिलाये बस में बैठ कर तो नहीं आयीं
5,ये सभी महिलाये कम से कम 2 बड़े वाहनों में आयी थी
6,इनको हथियार कहाँ से मिले ताला तोड़ने का औजार कहाँ से लिया
7,इनके साथ की कुछ महिलाये क्या वीडियो बनाने के लिए आयी थी
8,क्या ये सभी लोग पहले से ही योजना बना कर आये थे की वहाँ पर पहुंच कर किसको क्या करना है
9,क्या इनके साथ में ओर अन्य पुरुष साथी भी थे जो इनको कार या अन्य वाहनों में बैठा कर लाये थे
10,क्या देवास पुलिस जिसका पुरे देश व प्रदेश में आपरेशन त्रिनेत्रतम विख्यात है उसी प्रकार से इस केस को पूरी सच्चाई के साथ उजागर कर पायेगा
11,क्या देवास पुलिस उन सभी महिलाओ ओर उनको साथ में लाने वाले व्यक्तियों को भी आरोपी बनायेगी जो उन महिलाओ को लेकर आये थे
12,क्या कारण रहा की पुलिस के पहुंचते ही मारपीट बंद हो गयीं ओर मारपीट करने वाली महिलाये वहाँ से किसके इशारे पर वहाँ से भाग गयीं
13,पुलिस ने पीड़ित परिवार का डी वी आर झूठ बोल कर क्यों लिया
14,पीड़ित धीरेन्द्र का मोबाईल ओर चांदी की चैन जोकि इस लड़ाई में महिलाओ के द्वारा चुरा लिया गया जिसमे व्यक्तिगत जानकारी के साथ N G O की मुख्य जानकारी थी उसको पुलिस द्वारा बरामद नहीं किया गया ओर fir में खो जाना बताया गया he
15,इन हधियार बंद समूह ने पुरे प्लानिंग के साथ घर पर आक्रमण किया ओर जिस तरह की तैयारी के साथ आये थे उससे तो ऐसा लगता है की ये पीड़ित को जान से मारने ही आये थे उनको पता था की पिताजी सोमवार को नौकरी पर जायेंगे पीथमपुर ओर घर पर माँ, पत्नी के अलावा कोई नहीं होगा किन्तु किस्मत से उस समय धीरेन्द्र घर पर ही मौजूद था जिससे इनका प्लान फेल हो गया नहीं तो ये सभी महिलाये ओर इनके साथी घर पर कब्जा कर लेते
16,इसके पूर्व मे भी दिनांक 13/03 2026 को रात्रि में महिला अपने परिजनों के साथ कब्जा करने आयी थी लेकिन लोगो की उपस्थिति के कारण कोई हंगामा नहीं कर सकी थी इसीलिए इन लोगो के द्वारा दोपहर के वक़्त को चुना गया था क्योंकि उस समय सभी पुरुष वर्ग सामान्य तया अपने कार्यस्थल पर मौजूद होते है
18,पुलिस के द्वारा षड्यंत्र के तहत व जान से मारने के उद्देश्य से ओर जबरदस्ती प्रापृटी को कब्जा करने की धाराएं नहीं लगायी गयीं है
देवास शहर के नाम पर इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है की तलाक प्राप्त महिला ने इस तरह का गुंडागर्दी का नंगा नाच खेला है अब देवास पुलिस की जिम्मेदारी है की इस मामले में क्षेत्र में लगे हुवें सी सी टी वी केमेरो की जाँच कर मारपीट करने वाली महिलाओ ओर उनको घटना स्थल तक लाने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करें ओर इस घटना के लिए जो भी दोषि हो उनको दण्डित करें।
देवास शहर के नाम पर इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है की तलाक प्राप्त महिला ने इस तरह का गुंडागर्दी का नंगा नाच खेला है अब देवास पुलिस की जिम्मेदारी है की इस मामले में क्षेत्र में लगे हुवें सी सी टी वी केमेरो की जाँच कर मारपीट करने वाली महिलाओ ओर उनको घटना स्थल तक लाने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करें ओर इस घटना के लिए जो भी दोषि हो उनको दण्डित करें।
* सलग्नँ तलाक की डिक्री, मकान के पेपर, थाना प्रभारी को आवेदन, पुलिस अधीक्षक को आवेदन की कॉपी
ये सभी चीजें पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में पेश की गयीं थी लेकिन गौरतलब बात यह है की उक्त महिला के द्वारा अपने पक्ष में कोई भी ऐसा दस्तावेज पेश नहीं किया बल्कि माननीय न्यायालय ओर देवास अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा खुले तौर पर अखबारों में विज्ञप्ति जारी करने के उपरांत भी वहाँ पर उपस्थित नहीं हुईं साथ ही महिला के द्वारा पूर्व में जो परिवार के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया था उसमे भी गैर जमानती वारंट भी थाने की पुलिस तामिल नहीं करा सकी थी













