जिले के युवाओं को नशे की लत लगाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश
01 महीने की सतत् मॉनिटरिंग पश्चात् मात्र 12 घण्टे के भीतर 100 पुलिसकर्मियों ने पृथक - पृथक 04 स्थानों पर टी दबिश ।
कुल 14 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की एमडी ड्रग्स सहित 14 मोबाईल फोन, 01 कार,01 मोटर साईकित कुल ₹ 10,00,000/- का मधुका जप्त ।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के कुशल मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी का संचालन किया गया था। इस राज्यस्तरीय प्रयास को देवास जिले में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में एक सशक्त आंदोलन का रूप देकर जहाँ एक ओर युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अवैध मादक की खरीद - फरोख्त करने वाले आदतन अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री श्यामचन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक श्री शशिकांत चौरसिया, थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक श्री सुबौध कुमार गौतम, थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक श्रीमती प्रीति कटारे के नेतृत्व में अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध मादक की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैः-
01. दिनांक 15.03.2026 को थाना बैंक नोट प्रेस देवास को
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलावली-राजपुरा रोड पर एक सिल्वर रंग की बिना नंबर की इग्निस कार में ग्राम सिंदनी का राजा खान अपने साथियों के साथ एमडी ड्रग्स का सौदा करने हेतु आया है। सूचना पर थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस
को देखकर कार सवार व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया,
जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। कार में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके नाम राजा खान, महेश कुमावत, रईस
खान, सोदान परमार एवं शेख शाहरुख होना पाए गए।
विधिवत धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन
करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के
कब्जे से अलग-अलग मात्रा में कुल 18.97 ग्राम अवैध मादक
पदार्थ एमडी ड्रग्स, नगदी राशि, मोबाइल फोन तथा एक
सिल्वर रंग की इग्निस कार एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद
किया जाकर, आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना बैंक नोट प्रेस पर अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी प्रदेश स्तरीय अभियान में देवास पुलिस की यह विगत डेढ़ माह में लगातार चौथी बड़ी कार्यवाही है। इससे पूर्व देवास पुलिस द्वारा 31 स्थानों पर 500 पुलिसकर्मीयों की एक साथ दबिश देकर 43 लाख 30 हजार रुपये का 437 किलो अवैध मादक पदार्थ गाँजा जप्त कर कुल 14 कुख्यात तस्करों को गिरफ़्तार किया था।
इस प्रकार देवास पुलिस द्वारा 32 स्थानों पर दबिश देकर अब तक कुल 475 किलो 875 ग्राम गाँजा क़ीमती 57 लाख 30 हजार रुपये जप्त करते हुवे कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1. राजा पिता शाकिर खान उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द
2. महेश पिता गोवर्धनलाल कुमावत उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द
3. रईस पिता छोटे खान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुरा थाना बीएनपी
4. सोदान पिता राजाराम परमार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्ट
5. शेख शाहरुख पिता शेख सलीम उम्र 28 वर्ष निवासी बालगढ रोड सिल्वर कॉलोनी थाना औद्योगिक क्षेत्र
6. शकील खां पिता इटु खां उम्र 41 साल निवासी ग्राम चौबाराधीरा थाना पीपलरावां
7. अल्ताफ पिता वकिल खान उम्र 22 साल निवासी चौबाराधीरा
8. प्रताप सिंह पिता शेर सिंह उम्र 28 साल निवासी सांवेर थाना सोनकच्छ
9. जुबेर पिता शरीफ खान उम्र 19 साल निवासी सहारा ग्रीन, देवास,
10. ताहिर पिता आशिक शाह उम्र 20 साल निवासी नौसराबाद कालोनी देवास,
11. साहिल पिता सलीम शेख उम्र 30 साल निवासी त्रिलोक नगर ईटावा जिला देवास
12. हबीब-उर-रहमान उर्फ रघु पिता आरिफ खान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रसूलपुर
13. अरुण पिता गेंदालाल वर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी नागुखेडी चौकी देवास
14. कैफ पिता रिजवान खान उम्र 28 वर्ष निवासी उत्तमनगर ईटावा देवास व स्थाई निवासी भगतसिंह मार्ग गोया, देवास