Type Here to Get Search Results !

महिला यात्री का गुम हुआ पर्स महज आधे घण्टे मे ढुंढकर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने उन्हे वापस लौटाया



महिला यात्री का गुम हुआ पर्स महज आधे घण्टे मे ढुंढकर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने उन्हे वापस लौटाया



 दिनांक 23.09.2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को अम्बाराम पिता शंकरलाल मालवीय निवासी ईदुखा कॉलोनी बावडिया देवास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उनकी नातिन क्षिप्रा से ऑटो में मेरे घऱ आई थी जो कि अपना पर्स ऑटों मे ही भूल गई है । पर्स में चाँदी की ज्वेलरी,नगदी 2000 रुपये और एक REDMI मोबाइल था । पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा गुम हुई संपत्ति की बरामदगी हेतू त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिस पर से थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही कार्यवाही करते हुए नई आबादी देवास से ऑटो को तलाशा एवं पर्स को बरामद किया । बाद में पर्स को यात्री के सुपुर्द किया गया । पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से आवेदक ने पुलिस की सराहना की और उनका धन्यवाद व्यक्त किया ।