बरोठा थाने में पहली बार कोई ऐसा कानून का रक्षक पदस्थ है जो अपने थाना क्षेत्र के लोगों के दुःख में परिवार की तरह संबल दे रहा है आज लोगो को लगा कि पुलिस केवल कानून के रक्षक नहीं परिवार का हिस्सा भी है बरोठा थाना प्रभारी अजय गुर्जर को एक शख्त मिजाज में लोग जानते थे । परन्तु आज लोगो ने दिलदार ओर भावनाओं के साथ अजय जी को देखा लोगो का दिल जीत लिया ।
क्षेत्र के लोगों के बीच श्रीगुर्जर जी ने पुलिस व्यवस्था के संबंध , इज्जत सम्मान को चार चांद लगा दिए।
यह दृश्य तब देखने को मिला जब चौबपिपल्या की 14 वर्षीय बेटी की मौत पर उसकी अर्थी को परिवार की तरह कंधा देकर समाज सेवा का धर्म निभाया।
श्री अजय जी गुर्जर थाना प्रभारी बरोठा जिन्होंने अपनी ड्यूटी के साथ पीड़ित परिवार के साथ अपनी मानवीय संवेदनाये प्रगट की ।
