Type Here to Get Search Results !

सिविल लाइन पुलिस एवं ग्रामवासियों की बहादुरी से नाले में बहे 03 लोगों की जान बची



सिविल लाइन पुलिस एवं ग्रामवासियों की बहादुरी से नाले में बहे 03 लोगों की जान बची






समय पर मिली मदद से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित घर लौटे तीनों युवक

पुलिस-ग्रामीणों की सतर्कता बनी ढाल, नाले में बहे युवक सकुशल बचाए गए


दिनांक 23.09.2025 की रात्रि लगभग 03:45 बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम चंदाना नाले पर एक घटना घटित हुई। उज्जैन जिले से तीन व्यक्ति 01.कुलदीप पिता लाखनसिंह सोलंकी उम्र 25 वर्ष निवासी निपानिया उज्जैन 02.अजय पिता रामनारायण नागोरिया उम्र 30 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन 03.लखन मेवाड़ा पिता कुमेरसिंह उम्र 28 वर्ष निवासी सारंगपुर जयसिंहपुरा उज्जैन अपनी मोटरसाइकिल (पेशन) क्रमांक MP13 DB 5237 से देवास माताजी के दर्शन हेतु आ रहे थे। जैसे ही तीनों ग्राम चंदाना नाले के पुल से गुज़रे, रात के अंधेरे में पानी का तेज बहाव नज़र नहीं आया और मोटरसाइकिल सहित तीनों युवक नाले में बह गए। मौके पर उपस्थित चौकीदार सुनीता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक हितेश पाटिल के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे एवं ग्रामवासी सुनिल पिता चम्पालाल पटेल(पुर्व सरपंच),नितिन पिता सुरेश पटेल,सह.सचिव राहुल दुबे,मोहित पिता मनोहर जायसवाल निवासी ग्राम चंदाना की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया । बाद में उन्हें थाने लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई

 स राहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटील,  सउनि मोहनलाल मीणा, प्रआर घनश्याम अर्जने,आर अंकित,सै 59 जगदीश परमार एवं ग्रामवासी सुनिल पिता चम्पालाल पटेल(पुर्व सरपंच),नितिन पिता सुरेश पटेल,सह.सचिव राहुल दुबे,मोहित पिता मनोहर जायसवाल निवासी ग्राम चंदाना  की सराहनीय  भूमिका रही ।