शारदीय नवरात्रि महापर्व के अवसर पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा
देवास में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दिनांक 22 सितम्बर 2025 से प्रारंभ हो रहे इस पावन पर्व के दौरान मां चामुण्डा टेकरी पर दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष यातायात योजना बनाई गई है।
*पार्किंग व्यवस्था – श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्थान:*
1. पुलिस लाइन परेड ग्राउंड
2. पुराना नगर निगम कार्यालय परिसर
3. मुकेश स्वीट्स, मोती बंगला सीमेंटेड रोड
4. उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-02
5. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देवास
6. जिला न्यायालय से डॉमिनोज़ तक की सर्विस रोड
7. कैलादेवी चौराहा से चाणक्यपुरी रेलवे क्रॉसिंग तक सीमेंटेड रोड
8. विकास नगर चौराहे से बालगढ़ रोड तक
*यात्री बसों के लिए अस्थाई बस स्टैंड की व्यवस्था:*
• इंदौर से आने वाली बसें: मधुमिलन चौराहा
• उज्जैन से आने वाली बसें: ईटावा बस स्टैंड
• भोपाल एवं मक्सी से आने वाली बसें: भोपाल चौराहा
*टेकरी मार्ग हेतु विशेष दिशा-निर्देश:*
• सामान्य दिनों में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड एवं स्टेशन रोड किनारे पार्क कर सकेंगे।
• भीड़ अधिक होने की स्थिति में उज्जैन चौराहे से स्टेशन चौराहा, पुलिस लाइन की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
• इस दौरान श्रद्धालु अपने वाहन पुराना नगर निगम कार्यालय में पार्क कर, स्टेशन चौराहा → गजरा गियर चौराहा → यूनियन बैंक → शंख द्वार होते हुए टेकरी पर पैदल पहुंच सकेंगे।
• अत्यधिक भीड़ की स्थिति में वाहन पार्किंग मुकेश स्वीट्स, मोती बंगला रोड तक सीमित कर दी जाएगी। वहां से श्रद्धालु पहले बताए गए पैदल मार्ग से दर्शन हेतु प्रस्थान कर सकेंगे।
*जन सामान्य से अपील:*
जिला प्रशासन सभी श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वह निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। मां चामुण्डा के इस दिव्य पर्व को सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु यह व्यवस्था की गई है।

