Type Here to Get Search Results !

देवास: कैफे के बाहर एक्टिवा की डिक्की से ₹1,06,000 चोरी — अभियुक्त अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

 देवास: कैफे के बाहर एक्टिवा की डिक्की से ₹1,06,000 चोरी — अभियुक्त अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी






देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मृदुल विहार कॉलोनी के पास स्थित एक कैफे के बाहर खड़ी एक्टिवा की डिक्की से ₹1,06,000 नकदी चोरी होने की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक गौरव मंडल ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा से चेक से यह राशि निकालकर अपने कामकाज के लिए घर लौट रहा था तभी पानी आने के कारण मृदुल बिहार के पास बने कैफे पर वह रुका था। जब वह वापस आया तो एक्टिवा की डिक्की में रखे पैसे गायब थे और अज्ञात व्यक्ति/व्यक्ति पैसे लेकर फरार हो गए।


पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक ने तत्काल औद्योगिक थाना को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का सर्वे कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि पास के दुकानों व आसपास लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।


पीड़ित युवक ने बताया, “मैं बिरयानी की दुकान चलाता हूं। ये मेरे कामकाज के पैसे थे — गाड़ी लेने के लिए पैसे निकाल कर लाया था। मुझे ऐसा लग रहा है कि किसी ने बैंक से ही मेरा पीछा किया होगा।” युवक ने बताया कि घटना के समय वह कैफे के अंदर थोड़ी देर रुका हुआ था और बाहर एक्टिवा वहीं खड़ी थी।


पुलिस ने कहा  आसपास के स्थानीय दुकानदारों से रहवासियों पूछताछ शुरू कर दी है और मोबाइल फोन लोकेशन/बैंक रेकॉर्ड जैसी कड़ियों को भी तवज्जो दी जा रही है।




इस मामले में आगे की जांच जारी है; जैसे ही पुलिस को और जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।