Type Here to Get Search Results !

देवास: कोतवाली पुलिस की देर रात कार्यवाही, जुआ खेलते 8 आरोपियों को पकड़ा

 देवास: कोतवाली पुलिस की देर रात कार्यवाही, जुआ खेलते 8 आरोपियों को पकड़ा



देवास। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात आनंद नगर क्षेत्र में जुआ खेलते हुए एक आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा।

थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि आनंद नगर क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ताश की पत्तियाँ और नगद जब्त किए हैं।


आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।