थाना नेमावर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – बस लूट के 02 आरोपी गिरफ्तार
*सीसीटीव्ही फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली सफलता*
*आरोपियों से नगद राशि व मोबाइल जप्त*
दिनांक 16.09.2025 को थाना नेमावर क्षेत्र अंतर्गत फौजी ढाबे के पास संदलपुर-भैरूंदा रोड ग्राम पिपल्यानानकर में शिवानी बस (क्र. MP37P1234) के कॉनट्रेक्टर रघुवीर सिंह के साथ मारपीट एवं लूटपाट की घटना हुई थी । आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की तथा टिकट कट्टे में रखे लगभग ₹7,000/- की राशि लूट ली थी। घटना बस में लगे सीसीटीव्ही फुटेज में भी दर्ज हुई । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 278/2025 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस एवं धारा 309(6) BNS एवं SC/ST Act की धाराओं का इजाफा कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु सख्त निर्देश दिए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेमावर निरीक्षक सुनीता कटारा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की । मुखविर सूचना प्राप्त हुई की संदलपुर फाटे के पास खातेगांव नेमावर रोड पर दो व्यक्ति संदेही हालत में खातेगांव तरफ जाने के लिये खडे है । मुखबिर सूचना की तस्दीक कर मय तलबशुदा फोर्स के संदलपुर फाटे पर पहुची जहा मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो व्यक्ति खडे मिले जो पुलिस को देख कर भागने लगे जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया एंव हिकमत अमली से दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछते अपना नाम महेन्द्र विश्वकर्मा पिता श्यामलाल विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपल्यानानकर का होना बताया एंव दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम संदीप पिता रामबकस तिलवारे उम्र 30 साल निवासी ग्राम पिपल्यानानकर का होना बताया । आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपी महेन्द्र विश्वकर्मा के कब्जे से 2,910 रुपये व आरोपी संदीप तीलवारे से 2,790 रुपये कुल 5,700 रुपये एंव दो मोबाइल फोन को जप्त किया गया ।
गिरफ्तार आरोपीगण
01.महेन्द्र विश्वकर्मा पिता श्यामलाल विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपल्यानानकर जिला देवास म.प्र.।
02.संदीप पिता रामबकस तिलवारे उम्र 30 साल निवासी ग्राम पिपल्यानानकर जिला देवास म.प्र.।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नेमावर श्रीमती सुनीता कटारा,उनि गणेश लाल जटिया,उनि विजय सिंह बैस,प्रआर ज्ञानसिंह यादव
