Type Here to Get Search Results !

पुलिस की सघन गश्त, परम्परागत पुलिसिंग और तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग से मिली सफलता



थाना कन्नौद पुलिस ने ज्वेलर्स की शॉप एवं शिवधाम कॉलोनी में हुई चोरियों का किया खुलासा


पुलिस की सघन गश्त, परम्परागत पुलिसिंग और तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग से मिली सफलता



पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सोम्या जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी द्वारा क्षेत्र में हुई चोरियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काज़ी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत चोरी के घटनास्थलों का निरीक्षण कर आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें संदिग्ध गिरोह की गतिविधियां चिन्हित हुईं जिन पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी । दिनांक 18.08.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि कन्नौद के ऋद्धि-सिद्धि कॉलोनी क्षेत्र में उक्त गिरोह सक्रिय है । फरियादी के पहुँचने पर आरोपी हमला कर जंगल की ओर भागे । तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों की मदद से घेराबंदी की । इसी दौरान गैंग का मुखिया करंट लगने से मृत पाया गया जबकि एक आरोपी घायलावस्था में मिला जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । पुलिस द्वारा तकनीकी और मुखबिर सूचना पर आरोपी राजू उर्फ दिनेश पिता बनसिंह निवासी उदियापुरा (आगर) को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों शंकर पिता मगरसिंह निवासी उदयपुरा, आगर,मोरसिंह पिता दीपला निवासी भमौरी,सुबरनसिंह उर्फ सुरपिया पिता रकसिंह निवासी देवधा जिला धार के साथ मिलकर कन्नौद के कावेरी ज्वेलर्स,शिवधाम कॉलोनी, मधुरम स्वीट्स,ऋद्धि-सिद्धि कॉलोनी में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी ने खातेगांव,खंडवा जिले के मुदी,हाटपिपल्या,पानीगांव,होशंगाबाद,महाराष्ट्र,कर्नाटक व तेलंगाना में भी चोरी की घटनाओं को स्वीकारा । गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेजा गया । गैंग के शेष आरोपी सुबरनसिंह उर्फ सुरपिया एवं मोरसिंह की तलाश जारी है।