लोकेशन देवास
ब्यूरो राजेश पाठक
देवास जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर पहुंची और सुनवाई न होने से आहत होकर कलेक्टर कार्यालय की छत पर चढ़ गई। महिला और उसके पति का आरोप है कि हाटपिपलिया क्षेत्र में उनकी जमीन को भूमाफिया हड़पना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन उनकी सुन नहीं रहा। तहसीलदार और पटवारी सब मिले हुए है।
अधिकारियों ने उन्हें अगली सुनवाई के लिए कहा था, जिससे नाराज होकर दोनों छत पर चढ़ गए। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते समझाइश देकर महिला को नीचे उतारा
