Type Here to Get Search Results !

घटना में चोरी गया 16 लाख रूपये के 22 मोबाइल फोल व 3 टेवलेट जप्त ।




 लोकेशन देवास 

ब्यूरो राजेश पाठक 

देवास पुलिस ने किया चोरी की घटना का मात्र 23 घण्टे मे किया पर्दाफाश


"ऑपरेशन त्रिनेत्रम" में जनसहयोग से लगे कैमरो की मदद से किया खुलासा।


घटना कारित करने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।


घटना में चोरी गया 16 लाख रूपये के 22 मोबाइल फोल व 3 टेवलेट जप्त ।


CCTV कैमरो को लेकर जिलेवासी दे रहे चढ़-चढ़कर सहयोग, अब तक लग चुके है 2.04 करोड़ रूपये के 5394 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा।


संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 20.07.2025 को फरियादी अमित कुमार राठौर निवासी 15 गोल्डन सिटी बालगढ़ रोड देवास द्वारा थाना कोतवाली आकर सूचना दी गई कि उनकी मोबाइल दुकान "न्यू टीपक टेलीफोन", 54 भगत सिंह मार्ग, देवास से अज्ञात चोर द्वारा बीती रात दुकान के पीछे की चटर तोड़कर 72 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन एवं रियलमी, रेडमी और मोटोरोला कंपनी के 1-1 टेबलेट चोरी कर लिए गए है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली मय फोर्स के घटना स्थल पहुंचे एवं घटना का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 506/20.07.2025 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस के पंजीबद्ध करें विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये मधुका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटना स्थल के आस-पास जनसहयोग उपरान्त लगे सीसीटीव्ही कॅगये का सुहगता से निरीक्षण किया गया जिसमें आरोपी के द्वारा घटना करने पश्चात भागना कैद हुआ। उक्त सीसीटीव्ही फुटेज को देवास पुलिस के द्वारा बनाये गये ताट्सएप कम्युनिटी ग्रुप में शेयर किया गया। सीसीटीव्ही फुटेज एवं विश्वसनीय मुस्वबिर तंत्र की सूचना पर से आरोपी की पहचान कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से सम्पूर्ण मश्रुका बरामद कर अनिम वैधानिक कार्यवाढी की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी:-


01. पियुष उर्फ पुरुषोत्तम सोनी पिता कैलाश सोनी निवासी ग्राम जगोटी थाना राघवी जिला उज्जैन, हाल निवासी गणेशपुरी बालगढ़ रोड देवास ।


जप्त मश्रुका:- 72 मोबाइल व 3 टेबलेट कुल कीमत लगभग 16 लाख रूपये जप्त।


इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचंद्र शर्मा,  व स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही। 


आमजन से अपील:-


देवास पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी संदि गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 100 पर दें। आपकी सतर्कता, हमारी शक्ति है