दिनांक 23/०7/२५ को आंगनवाड़ी केंद्र 44/4 राजीव नगर अनवट पूरा देवास दक्षिण बालगढ़ सेक्टर में सनफार्मा हेल्थ कम्युनिटी सेंटर तथा आंगनवाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमे डॉक्टर नीरजा द्वारा ग़ैर संचारी रोग, किशोर स्वास्थ्य, कुपोषित बच्चे, मौसमी बीमारियो, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं के विषय पर क्षेत्र की महिलाओं से चर्चा की गई तथा डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से बचने के उपाय बताएं गए टिम की सदस्य ए एन एम मीनाक्षी सिंह द्वारा क्षेत्र के कुपोषित बच्चों की माताओं से विशेष चर्चा की गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर ए एन एम मनीषा ,आंगनवाड़ी सहायिका सीमा मालवीय, आशा कार्यकर्ता ज्योति परमार तथा सन फार्मा टिम से सतीश तथा क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे




