लोकेशन देवास
ब्यूरो राजेश पाठक
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया विनायक साँची पार्लर मधुमिलन चौराहा पर दंगा फ़साद करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
• *विनायक साँची पार्लर मधुमिलन चौराहा पर हुई मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना में 6 आरोपी गिरफ़्तार, 2 मोटरसाइकिल व डंडे ज़ब्त*
थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी विनायक साँची पार्लर नामक दुकान मधुमिलन चौराहा देवास पर स्थित है । शाम करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति दुकान के सामने सार्वजनिक स्थल पर पेशाब कर रहा था जिसे मना करने पर वह ग़ुस्से में चला गया और कुछ देर बाद अपने 7-8 साथियों के साथ लौटकर दुकान में घुस आया । सभी ने मिलकर फरियादी एवं उनके पुत्र मुदित के साथ मारपीट की,अश्लील गालियां दीं,डंडों से हमला किया तथा दुकान में तोड़फोड़ की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 650/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी उनि प्रवीण सिंह राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों की जाँच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई । तकनीकी विश्लेषण और 6 आरोपियों को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
*गिरफ्तार आरोपी के नामः*-
1.पीयूष पिता सुनील राठौर, उम्र 21 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा देवास
2.सावन उर्फ कालू पिता शांतिलाल रोमड़े उम्र 27 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा देवास
3.दीपक पिता भादर सिंह मालवीय, उम्र 20 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा देवास
4.जय उर्फ नाना पिता नेपाल सिंह राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा देवास
5.दीपक उर्फ चिग्गी पिता शोभाराम मोरे उम्र 27 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा देवास
6.विकास उर्फ मोंटी पिता छोटे लाल लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा देवास
