देवास मे शहर में निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा
भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा का आयोजन अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज द्वारा किया गया। यात्रा में धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक रंग एक साथ नजर आए। यात्रा में ढोल-ढमाके, डीजे की धुनों, सजे हुए घोड़ों और ऊंटों ने लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधान और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। आपको बता दे की शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और समाजजनों ने पूरे जोश और आस्था के साथ भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम में हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी
राहुल चौधरी, गोल्डन मेन इंदौर
डालचंद कमलोदिया, अध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर समाज के लोगों को बधाई दी।