Type Here to Get Search Results !

देवास कलेक्टर ने किया जेल परिसर में बनी नवनिर्मित आदर्श गौशाला का लोकार्पण, बंदियों से की मुलाकात


देवास कलेक्टर ने किया जेल परिसर में बनी नवनिर्मित आदर्श गौशाला का लोकार्पण, बंदियों से की मुलाकात













देवास जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बुधवार को जिला जेल परिसर में बनी नवनिर्मित आदर्श गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जेल परिसर का औचक निरीक्षण भी किया और बंदियों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल में बंदियों के रहन-सहन, भोजन, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और सकारात्मक दिशा में सुधार के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जेल प्रशासन द्वारा गौशाला की स्थापना को एक सराहनीय पहल बताया और जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं बंदियों के सुधार और पुनर्वास की दिशा में अहम भूमिका निभाती हैं।