देवास 05 नवंबर 2024/ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मल्हार स्मृति मंदिर देवास में रंगमंचीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की प्रस्तुतियों में मध्य प्रदेश स्थापना से संबंधित तथ्यों, मध्य प्रदेश की कला, जनजातीय संस्कृति और नागरिकों के व्यवहार की झलक देखने को मिली। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, श्री राजीव खंडेलवाल, डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, जिला परियोजना अधिकारी श्री रवि भट, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिसिंह भारती सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्कृष्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से की। होली ट्रिनिटी स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति पैरोडी नृत्य की प्रस्तुति दी। राधाबाई हाय सेकेंडरी स्कूल देवास के विद्यार्थियों ने कालिदास ग्रंथ पर आधारित नाटिका प्रस्तुति दी। विंध्याचल एकेडमी के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। चिमना बाई स्कूल की छात्राओं ने साइबर सिक्योरिटी पर आधारित नाटक का प्रदर्शन किया। सेंटथाम स्कूल और बुनियादी स्कूल की छात्राओं ने मध्य प्रदेश गान पर प्रस्तुति दी। शिशु विहार स्कूल के विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश से संबंधित जानकारी दी। एमजीएम की छात्राओं ने मध्य प्रदेश स्थापना एवं इतिहास के संबंध में जानकारी दी। मडर्सलेप स्कूल के छात्रों ने देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।





