Type Here to Get Search Results !

देवास के विकास का लाभ लोग अपनी सुविधानुसार ले रहे हैं

 देवास


रोड पर ही खोली जा रही है गाड़ियां


बैंक में आने-जाने वाले लोगों को हो रही है काफी परेशानियां,,,


मामला कालानीबाग का


देवास ।  मामला कालानीबाग का है जहां पर A B रोड पर स्टेट बैंक है यहां पर बैंक में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,,,


 इस रोड पर टायर वाले की दुकान होने से गाड़ियां रोड पर ही खोली जाती है जिस कारण आवागमन बाधित होता है अगर बैंक में कुछ हादसा होता है तो आरोपी आसानी से चकमा देकर निकल सकता है 


इस और भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिएजिला प्रशासन व देवास ट्राफिक पुलिस को इस ओर ध्यान देना चाहिए गौरतलब है कि देवास के मध्य से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लक्ष्मीनारायण क्लब से लेकर ग्राम बावड़ीया तक मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड बनाई गयी है जिन पर वही पर व्यवसाय करने वालो ने कब्जा कर लिया है और वो अपने हिसाब से उसका दुरुपयोग कर रहे हैं इस ओर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि इस सर्विस रोड का सुगम उपयोग शहर की जनता कर सके