Type Here to Get Search Results !

देवास में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई कर 06 प्रकरण दर्ज किए

 देवास में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध  कार्रवाई कर 06 प्रकरण दर्ज किए




------------

       देवास 01 सितंबर 2024/ देवास जिले में  अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग दल ने देवास शहर में होटल ढाबों एवं बालगढ़ रोड , अंबेडकर नगर, प्रताप नगर, स्टेशन रोड,सेकंड होम रेस्टोरेंट, दबंग ढाबा, हुकम दा ढाबा आदि स्थानों पर सर्चिंग की कार्रवाई की। जिसमें 09 केन बीयर, 10 पाव विदेशी मदिरा, 41 पाव देशी मदिरा, 10 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 250 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत  पंजीबद्ध कर विवेचना में  लिए गए। जप्त सामग्री  का बाजार मूल्य लगभग 32 हजार 800 रूपए है ।

             कार्यवाही में  आबकारी  उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव,  आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार,दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक नितिन सोनी,दीपक , निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, सैनिक केदार चौधरी , संजय शर्मा शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा  इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।