जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--------------
देवास 04 सितम्बर 2024/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर अंतर्गत माह सितंबर की कार्य योजना के पालन में विशेष पहचान अंतर्गत ट्रांसजेंडर समुदाय की समाज में स्वीकार्यता बढ़ाने तथा विधिक अधिकारों तथा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष जागरूकता शिविर ए.डी.आर. सेंटर देवास में आयोजित किया गया।
अभियान अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्रीमती अभिलाषा एन मवार द्वारा देवास के ट्रांसजेंडर समुदाय को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय देवास में उनसे उनकी समस्याओं के बारे में तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच एवं लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनसे जानकारी प्राप्त की। उनसे आधार कार्ड, परिचय पत्र, आयुष्मान कार्ड आदि सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें नालसा व राज्य प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर न्यायाधीश श्रीमती रश्मि अभिजीत मरावी जिला विधिक सहायता अधिकारी सामाजिक न्याय विभाग से कर्मचारी श्री राघवेंद्र सेन एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यगण उपस्थित थे।
