Type Here to Get Search Results !

बीस पेटी शराब पकड़ी साथ में 4 पहिया वाहन के साथ एक गिरफ्तार

 आबकारी विभाग ने चार पहिया वाहन से 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन मात्रा 180 बल्क लीटर बरामद कर एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार


------------


     देवास 27 सितम्बर 2024/ देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण और विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने वृत्त देवास (ब) में रात्रि गस्त के दौरान चार पहिया वाहन को रोककर समक्ष गवाह विधिवत तलाशी ली गई। जिसमें गाड़ी के पीछे के हिस्से से 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन मात्रा 180 बल्क लीटर  बरामद हुई। जो चालक द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर बिना पास परमिट के परिवहन की जा रही थी, जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) का उलंघन होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 70 हजार रूपए है। कार्यवाही में  आबकारी  उपनिरीक्षक प्रेम यादव,  आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, सैनिक किशोर सिसोदिया  शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।