Type Here to Get Search Results !

नवरात्रि में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी तब तक वहाँ से नही हटेंगे जब तक रिलीवर आ न जाए

 अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी समाप्त होने पर अपनी जगह तब तक ना छोड़े जबतक अगला व्यक्ति ड्यूटी पर न आ जाये – अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे


--------------


नवरात्रि में ड्यूटी के लिए नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे की अध्‍यक्षता में आयोजित


-------------


       देवास 27 सितम्‍बर 2024/ नवरात्रि के दौरान माताजी की टेकरी पर श्रृद्धालूओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे की अध्‍यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम श्री बिहारी सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


        बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने निर्देश दिए की सभी चिकित्सक जिनकी रोस्टर वाइस ड्यूटी लगाई गई है समय पर उपस्थित रहे। अपनी यूनिफॉर्म, आईडी के साथ ड्यूटी स्थल पर रहे, जो ड्यूटी आदेश में दिये गये मोबाइल नंबर पर कांटेक्ट किया जाएगा। ड्यूटी के दौरान कोई भी मोबाइल बंद ना करें। ड्यूटी के दौरान अगर कोई छोटी सी भी घटना होती है तो तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देंगे एवं प्राथमिकता में उपचार सुनिश्चित करेंगे


       माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से प्रदान करने के लिए समुचित आवश्यक दवाओं के साथ और एंबुलेंस में ड्राइवर और चिकित्सक के हमेशा उपलब्ध रहे। किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी समाप्त होने पर जब तक अगला व्यक्ति ड्यूटी पर ना आए अपनी जगह कोई नहीं छोड़े। कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जायेगी। उनके मोबाइल नंबर पर कांटेक्ट कर ड्यूटी उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली जाएगी। बिना कारण अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।