Type Here to Get Search Results !

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कन्नौद में मानव श्रृंखला बना कर ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ


मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कन्नौद में मानव श्रृंखला बना कर ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ





----------------

देवास 26 अप्रैल 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप अभियान श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नेहरु युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आज कन्नौद के उत्कृष्ट विद्यालय से बस स्टैंड तक मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।