जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित की जा रही है विभिन्न गतिविधियां
------------
देवास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने फुलों से बनाई रंगोली व शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली
-----------
देवास 26 अप्रैल 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अभियान श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत देवास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा फुलों से मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली बनाई तथा सभी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।


