Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में आबकारी विभाग ने कन्नौद एवं खातेगांव में कार्यवाही कर 06 प्रकरण दर्ज किये

 देवास जिले में आबकारी विभाग ने कन्नौद एवं खातेगांव में कार्यवाही कर 06 प्रकरण दर्ज किये






-------------


      देवास 26 अप्रैल 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल द्वारा वृत्त कन्नौद एवं खातेगांव में अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34(1) के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। कार्यवाही में कुल 77 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 700 किलाग्राम महुआ लाहन, 25 पाव देशी मदिरा, 05 बीयर बोतल, 06 बीयर कैन बरामद किये। जप्‍त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्‍य 88 हजार 560 रूपए है।


     कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक कैलाश जामोद, विजय कुचेरिया, एवं आरक्षक शंकरलाल परते, निहाल खत्री शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।