देवास जिले में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सोनकच्छ वृत्त में कार्यवाही कर 06 प्रकरण दर्ज किये
कार्यवाही में कुल 185 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 5500 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद
जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 05 लाख 87 हजार रूपए
देवास 26 अप्रैल 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन कार्यवाही की जा रही है। वृत्त सोनकच्छ में अलसुबह आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर चलित भट्टियों को नष्ट किया। कार्यवाही में कुल 185 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 5500 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 05 लाख 87 हजार रूपए है।
कार्यवाही में पुलिस उपनिरीक्षक आरके शर्मा, ज्योति पाटीदार, आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा, राज कुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डी.पी. सिंह, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजा राम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बाल कृष्ण जैसवाल विकास गौतम, दीपक तटवाड़े राजेश जोशी, नितिन सोनी, अरविंद जिनवाल भगत सिंह परते, निकिता परमार, सनत शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




