Type Here to Get Search Results !

देवास महिला के शव को रोड पर रख कर किया प्रदर्शन

 देवास - देवास शहर के नागदा निवासी महिला के द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या करने के कारण मौत हो जाने के कारण महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ महिला को मारने का आरोप लगाया था इससे दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन रही थी पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों के पक्ष ने महिला के शव को लेकर मामला दर्ज करवाने के लिए शहर के सयाजी द्वार पर अचानक प्रदर्शन किया आज सुबह नागदा निवासी आदिवासी महिला की मृत्यु पर परिजनों ने महिला की लाश को सयाजी द्वार के समीप रोड पर रख कर आंदोलन किया वही ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जी खेड़ापती मंदिर जा रहे थे तो उन्हें रोका और अपनी व्यथा बताई तब राजानी जी ने  एसडीएम व सीएसपी को फ़ोन किया तब पुलिस व सीएसपी मोके पर पहुँचे व परिवार जन को उनके न्याय दिलाने की बात कही और परिवार जन को महिला के अंतिमसंस्कार के लिए रवाना किया।